बड़वानी – भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के 26 अगस्त को प्रथम गृह नगर आगमन को लेकर बड़वानी में स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उनके स्वागत के लिए नगर में 24 स्थानों पर स्वागत मंच बनाए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं को मंचों की जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं।
पहली बार बड़वानी के स्थानीय जनप्रतिनिधि को मिला राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व
गजेंद्र सिंह पटेल को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद उनके प्रथम गृह नगर आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। इसे बड़वानी के राजनीतिक इतिहास के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
जिला भाजपा कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक
स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा नगर मंडल बड़वानी द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 अगस्त को होने वाले स्वागत कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई और विभिन्न स्थानों पर बनाए जाने वाले स्वागत मंचों की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि नगर में कुल 24 स्थानों पर स्वागत मंच बनाए जाएंगे। स्वागत मंचों के प्रभारी विकास यादव तथा सह प्रभारी संतोष मुलेवा को नियुक्त किया गया है।

इन स्थानों पर होंगे स्वागत मंच
नगर मंडल द्वारा रेवा सर्कल एवं ओलंपिक चौराहा, जिला युवा मोर्चा द्वारा सांवरिया होटल के सामने, विक्रम चौहान द्वारा केवी सरदार (गांधी टायर), भवती मंडल द्वारा फार्म कार्ट, सांई मंदिर समिति द्वारा सांई मंदिर, हॉकी एसोसिएशन द्वारा पी.जी. कॉलेज, वन विभाग क्षेत्र में जितेंद्र निकुम, अजा मोर्चा द्वारा एसपी ऑफिस के पास, जनपद पंचायत बड़वानी द्वारा शासकीय कन्या विद्यालय के पास तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा मोटी माता चौक पर स्वागत मंच लगाए जाएंगे।
इसी प्रकार फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा चौकसी ज्वेलर्स के पास, व्यापारी संगठन द्वारा बिहारी पान दुकान के पास, सुभाष भावसार द्वारा रानी गारमेंट पर, सरकारी ओटला ग्रुप द्वारा रॉयल कलेक्शन के पास, नगर पालिका द्वारा रणजीत चौक, श्रीराम कुल्लेश्वर मंदिर समिति द्वारा जैन मंदिर चौराहा, कालिका माता मंदिर समिति द्वारा झंडा चौक, विश्वकर्मा समाज द्वारा जगत तृप्ति, कुशवाह समाज द्वारा झंडा चौक, भवानी माता मंदिर, तिरछी पुलिया तथा बजरंग बस्ती द्वारा हॉस्पिटल चौराहा पर स्वागत मंच लगाए जाएंगे।

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री भागीरथ कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अजय कानूनगो, अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद शिंदे, जिला मंत्री रविन्द्र कुलकर्णी, वरिष्ठ नेता जगदीश बा, निक्कू चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जाट सहित नगर मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं दायित्ववान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का संचालन नगर महामंत्री दीपक जैमन ने किया।
